Join Examsbook
1204 0

निम्नलिखित अपठित काव्यांश को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों का उत्तर दें :

कोई खंडित, कोई कुंठित,

कृष बाहु, पसलियां रेखांकित,

टहनी से टांगे, बढ़ा पेट,

टेढ़े मेढ़े, विकलांग घृणित!

विज्ञान चिकित्सा से वंचित,

ये नहीं धात्रियों से रक्षित,

ज्यों स्वास्थ्य सेज हो, ये सुख से,

लौटते धूल में चिर परिचित!

पशुओं सी भीत मुक्त चितवन,

प्राकृतिक स्फूर्ति से प्रेरित मन,

तृण तरुओं से उग-बढ़, झर-गिर,

ये ढोते जीवन क्रम के क्षण!

कुल मान ना करना इन्हें वहन,

चेतना ज्ञान से नहीं गहन,

जगजीवन धारा में बहते ये मूर्ख पंगु बालू के कण!

उपरोक्त काव्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नो के उत्तर लिखिए-

Q:
काव्यांश आपके अनुसार किस विषय पर लिखा गया है?


  • 1
    गांव के बच्चों में कुपोषण की समस्या
  • 2
    गांव के बच्चों में चेतना ज्ञान का अभाव
  • 3
    गांवों में चिकित्सा सुविधाओं का अभाव
  • 4
    गांव के बच्चों की दयनीय दशा का वर्णन
  • Show AnswerHide Answer
  • Workspace

Answer : 4. "गांव के बच्चों की दयनीय दशा का वर्णन"

Are you sure

  Report Error

Please Enter Message
Error Reported Successfully